Lakhpati Beti Yojana Delhi Online Apply: आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी | 1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था

Lakhpati Beti Yojana Delhi Online Apply आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी

Last Updated on 24 March 2026 IST: Lakhpati Beti Yojana Delhi Latest Update: दिल्ली सरकार ने बेटियों की शिक्षा और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी ‘Lakhpati Bitiya Yojana’ को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में वर्ष 2008 से लागू लाडली योजना को नए स्वरूप में लागू करने का फैसला किया गया है। सरकार के अनुसार, इस बदलाव के बाद पात्र बेटियों को शिक्षा के विभिन्न चरणों में सहायता दी जाएगी और कुल मिलाकर ब्याज सहित लगभग एक लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मिल सकेगी। नई योजना 1 अप्रैल से जल्दी लागू होगी और इसके लिए 160 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।

CMO Delhi tweet on Lakhpati Bitiya Yojana Delhi

Lakhpati Bitiya Yojana 2026: Quick Highlights

FeatureScheme Details
NameDelhi Lakhpati Bitiya Yojana
Launch Date1 April 2026
Govt Investment ₹56,000
Maturity Amount₹1 Lakh
Investment PartnerSBI Life
Applicable Delhi’s Girl
Application ModeOnline/Offline (Update Soon)

Lakhpati Beti Yojana Delhi: प्रमुख बिंदु

  • योजना 1 अप्रैल से लागू होगी
  • लाडली योजना को बंद कर नई योजना शुरू की जाएगी
  • मूल राशि ₹36,000 से बढ़ाकर ₹56,000 की गई
  • ब्याज सहित कुल राशि लगभग ₹1 लाख तक पहुंचेगी
  • एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां पात्र
  • ग्रेजुएशन या डिप्लोमा पूरा करने पर ₹20,000 मिलेंगे
  • वार्षिक आय सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 1.20 लाख रुपये
  • योजना के लिए ₹160 करोड़ का बजट तय

Lakhpati Bitiya Yojana Delhi Latest Update in Hindi

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 2 मार्च को दिल्ली में ‘सशक्त नारी समृद्ध दिल्ली‘ थीम के तहत कार्यक्रम में ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना (Lakhpati Bitiya Yojana Delhi)’ का शुभारंभ करेंगी। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए 21 वर्ष की आयु तक 1 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह योजना पूरी तरह से डिजिटल और पारदर्शी होगी। राष्ट्रपति जी इस दिन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना भी शुरू करेंगी, जिससे 15.50 लाख परिवारों को लाभ होगा।

लखपति बिटिया योजना में क्या नए बदलाव हुए हैं?

नई लखपति बिटिया योजना में पुरानी योजना की तुलना में चार प्रमुख बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव सहायता राशि और उसके वितरण के तरीके में है। अब सरकार हर पात्र बालिका के लिए कुल 56,000 रुपये तक की राशि जमा करेगी। यह धनराशि एक साथ नहीं, बल्कि अलग-अलग चरणों में दी जाएगी, जो बच्ची की पढ़ाई और जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों से जुड़ी होंगी। ब्याज के साथ यह राशि बढ़कर 1 लाख रुपये से अधिक हो सकती है। यह लाभ पुरानी लाड़ली योजना की तुलना में लगभग 55% ज्यादा है, जिसमें 36,000 रुपये जमा किए जाते थे।

Lakhpati Beti Yojana Delhi Calculator [Hindi] |  दिल्ली लखपति बिटिया योजना कैलक्यूलेटर

₹ लखपति बेटी योजना कैलकुलेटर

अपनी पात्रता और योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ की जानकारी यहाँ चेक करें।

नई योजना के तहत मिलने वाली किस्तें इस प्रकार हैं:

  • जन्म के समय – 11,000 रुपये
  • कक्षा 1, 6, 9 और 12 में प्रवेश पर – 5,000 रुपये प्रत्येक बार
  • कक्षा 10 उत्तीर्ण करने पर – 5,000 रुपये
  • ग्रेजुएशन या मान्यता प्राप्त डिप्लोमा कोर्स के दौरान – कुल 20,000 रुपये (किस्तों में)

यह योजना बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और उनके भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें: PM Kisan Samman Nidhi Yojna: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त कब आएगी? तारीख पर असमंजस, जानें पूरी जानकारी

लाडली योजना से लखपति बिटिया योजना तक का सफर

दिल्ली सरकार ने बेटियों से जुड़ी एक बड़ी योजना में बदलाव करने का एलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि 31 मार्च तक लाडली योजना को बंद कर दिया जाएगा और 1 अप्रैल से Lakhpati Bitiya Yojana शुरू की जाएगी।

ANI tweet on Lakhpati Bitiya Yojana Delhi

प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने बताया कि लाडली योजना वर्ष 2008 में शुरू की गई थी, जिसके तहत अलग-अलग चरणों में कुल 36 हजार रुपये बैंक में जमा किए जाते थे और यह राशि मेच्योरिटी पर मिलती थी। हालांकि, इस योजना के तहत एक लाख से अधिक खाते अनक्लेम्ड रह गए थे।

यह भी पढ़ें: ₹2,500 मासिक सहायता: दिल्ली में महिला समृद्धि योजना (Mahila Samridhi Yojana Delhi) का पोर्टल अगले सप्ताह लॉन्च, 20–22 लाख महिलाओं को लाभ संभव

मुख्यमंत्री के अनुसार, भाजपा सरकार बनने के बाद 31 हजार बच्चियों को चिह्नित कर 90 करोड़ रुपये जारी किए गए। इसके अलावा 41 हजार और लाभार्थियों की पहचान की गई है, जिन्हें सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर 100 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं।

Lakhpati Beti Yojana Delhi: कैबिनेट बैठक में लिया गया फैसला

सरकार ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लाडली योजना को नए स्वरूप में ‘Lakhpati Bitiya Yojana Delhi’ के रूप में लागू करने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, इस बदलाव के बाद पात्र बेटियों को कुल मिलाकर एक लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

नई योजना के तहत सरकार ने मूल सहायता राशि को ₹36,000 से बढ़ाकर ₹56,000 करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा शिक्षा के विभिन्न चरणों पर मिलने वाली सहायता और ब्याज को जोड़ने पर कुल राशि लगभग ₹1 लाख तक पहुंचने का अनुमान है।

FeatureOld Ladli SchemeNew Lakhpati Bitiya Yojana
Status31 March 2026 End DateStarting From 1 April 2026
Total Grant₹36,000₹56,000
MaturityNAMinimum ₹1 Lakh
FocusSupport Up to 12th Class’sSupport Up to Graduation/Diploma

Also Read: दिल्ली में 2 मार्च से Pink Saheli Smart Card लॉन्च: महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को मुफ्त बस यात्रा व डिजिटल सुविधाएं

उद्देश्य और सरकार की मंशा

प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि दिल्ली की कोई भी बेटी सिर्फ पैसों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े। इसी सोच के साथ इस योजना को नया रूप दिया गया है, ताकि सहायता राशि बढ़े और नियमों को ज्यादा व्यावहारिक बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें: PMUY Ujjwala Yojana 3.0: गरीब महिलाओं के लिए मुफ्त LPG कनेक्शन योजना की पूरी जानकारी

अधिकारियों के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य बेटियों को पढ़ाई जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने में आर्थिक सहयोग देना है। सरकार का कहना है कि इससे उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

Lakhpati Beti Yojana Delhi: फेज-वाइज कैसे मिलेगा पैसा

योजना के तहत सरकार अलग-अलग चरणों में कुल ₹56,000 जमा करेगी, जो ब्याज के साथ मिलकर अंत में लगभग ₹1 लाख बन जाएंगे। यह रकम सीधे बेटी के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  EPFO Plans UPI-Based PF Withdrawals via New Mobile App, Portal Window

फेज के अनुसार सहायता इस तरह दी जाएगी:

  • बेटी के जन्म पर: ₹11,000
  • कक्षा 1 में दाखिले पर: ₹5,000
  • कक्षा 6, 9, 10 और 12 में दाखिले पर: ₹5,000 प्रति कक्षा
  • ग्रेजुएशन या डिप्लोमा पूरा करने पर: ₹20,000

Lakhpati Beti Yojana: सरकार ने बताया कि यह राशि तब मिलेगी जब लड़की 21 साल की उम्र पूरी कर ले या फिर अपनी ग्रेजुएशन या डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी कर ले।

पात्रता और जरूरी शर्तें

इस योजना का लाभ उन्हीं बच्चियों को मिलेगा:

  • जिनका जन्म दिल्ली में हुआ हो
  • जिनका परिवार कम से कम तीन साल से दिल्ली का निवासी हो
  • जिनके परिवार की सालाना आय 1.20 लाख रुपये से अधिक न हो
  • एक परिवार की अधिकतम दो बेटियां
  • बेटी का पूरा टीकाकरण अनिवार्य
  • मान्यता प्राप्त स्कूल से पढ़ाई
  • 18 वर्ष से पहले विवाह नहीं

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर बेटी दिल्ली से बाहर भी डिप्लोमा या ग्रेजुएशन कर रही है, तब भी उसे यह राशि मिलेगी।

लाडली योजना के अटके खातों पर कार्रवाई

Lakhpati Beti Yojana: मुख्यमंत्री ने बताया कि लाडली योजना के तहत कई खाते ऐसे थे जिनमें पैसा जमा था, लेकिन दावा न होने के कारण वह अटका हुआ था। सरकार ने अभियान चलाकर हजारों लाभार्थियों को चिन्हित किया है और बड़ी रकम जारी की जा चुकी है। आने वाले समय में बाकी लाभार्थियों को भी उनका हक मिलेगा।

बजट और आगे की प्रक्रिया

दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए ₹160 करोड़ का बजट तय किया है। अधिकारियों के अनुसार, यह राशि बालिका शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता से जुड़े खर्चों पर इस्तेमाल की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Delhi Ladli Yojana: बेटियों की शिक्षा और भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा की योजना, जानें पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

कैबिनेट के फैसले के बाद सरकार की ओर से जल्द ही योजना के दिशा-निर्देश और पात्रता से जुड़ी विस्तृत जानकारी जारी किए जाने की संभावना जताई गई है। सरकार ने जरूरत पड़ने पर फंड बढ़ाने का भी आश्वासन दिया है।

आगे क्या संकेत देती है नई योजना

दिल्ली सरकार ने लाडली योजना को नए स्वरूप में लागू कर बेटियों की शिक्षा और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। 1 अप्रैल से लागू होने वाली ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ के तहत सहायता राशि बढ़ाई गई है, पात्रता नियमों में बदलाव किया गया है और फेज-वाइज भुगतान की व्यवस्था तय की गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस योजना के जरिए अधिक से अधिक परिवारों तक मदद पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा और उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा।

Lakhpati Bitiya Yojana Delhi in Hindi | Video: Amar Ujala

FAQs on Lakhpati Bitiya Yojana Delhi in Hindi

Q1. यह योजना कब से लागू होगी?

1 अप्रैल से योजना लागू होगी।

Q2. सरकार कुल कितनी राशि देगी?

₹56,000 जमा होंगे, ब्याज सहित लगभग ₹1 लाख मिलेंगे।

Q3. एक परिवार की कितनी बेटियां पात्र होंगी?

अधिकतम दो बेटियां पात्र होंगी।

Q4. योजना के लिए कितना बजट तय किया गया है?

₹160 करोड़ का बजट तय किया गया है।

Q5. ग्रेजुएशन पर कितनी राशि मिलेगी?

₹20,000 की अतिरिक्त राशि मिलेगी।

Disclaimer: यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप जानें कि Lakhpatibetiyojana.com कोई सरकारी वेबसाइट नहीं है और न ही इसका किसी सरकारी मंत्रालय या विभाग से कोई संबंध है। यह बस आपको सरकारी योजना की सटीक जानकारी देती हैं।